Top NewsUttar Pradesh

जन्माष्टमी पर मथुरा के बांके बिहार मंदिर में भगदड़, 2 लोगों की मौत

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी पर वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में देर मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत बिगड़ गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। जिन दो लोगों की मौत हुई उनके परिवारीजन बिना पोस्‍टमार्टम ही शवों को अपने साथ ले लगे। बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार की आधी रात जन्माष्टमी पर अपार भीड़ थी। रात 1.55 बजे मंगला आरती शुरू हुई। ये साल में सिर्फ एक बार होती है। इसलिए इस दौरान भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया।

मंदिर के 2 निकास द्वार हैं। 4 नंबर और 1 नंबर। 4 नंबर गेट पर एक श्रद्धालु दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे पुलिस कर्मी जब तक निकालते तब तक मंदिर से निकलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जमा हो गई। जिसकी वजह से अन्य श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा और हादसा हो गया। हादसा रात 1:55 बजे हुआ।

इस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को वृंदावन के अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। मंदिर में जिस समय हादसा हुआ उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। हादसा होते ही पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH