City NewsUttar Pradesh

ये है नोएडा की गालीबाज महिला, गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो देने लगी भद्दी-भद्दी गालियां

नोएडा में एक महिला को गाली देने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का तो इलाज हो गया लेकिन अब इस महिला का इलाज कौन करेगा जो कुछ हजार की नौकरी कर अपना परिवार चलाने वाले गार्ड को गन्दी गन्दी गालियां दे रही है। गार्ड का कसूर भी सिर्फ इतना था कि उसने सोसाइटी का गेट खोलने में थोड़ी देर कर दी। महिला ने डेढ़ मिनट में गार्ड को दर्जनों बार गाली दी। उसका कॉलर पकड़ लिया और घसीटा। गार्ड के अन्य साथी छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन उसने गाली देना बंद नहीं किया।

पुलिस ने गालीबाज महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। उधर आहत गार्ड ने नौकरी छोड़ने की बात भी कही। उसने कहा, ”बहुत हो गया बेइज्जती सहते-सहते। हम भी परिवार वाले हैं। अब मुझे नौकरी नहीं करना है। हम सोसाइटी में अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। सभी महिलाओं को अपनी बहन, मां समझते हैं। लेकिन पढ़ी लिखी होने के बावजूद महिला में कोई तमीज नहीं है।

ये पूरा मामला शनिवार का है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला भाव्या रॉय गार्ड के साथ जमकर गाली-गलौज कर रही हैं और अन्य गार्डों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इस दौरान गार्ड भाव्या रॉय से बचकर दूर भी जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी महिला उनके पास जाकर उनसे गाली-गलौज कर रही है और एक गार्ड के साथ पकड़कर धक्का-मुक्की भी कर रही है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH