अगले महीने ही भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एक दिवसीय सीरीज खेली जानी है। इस बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर होगा, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए यह काफी दुख की बात होगी कि महिला टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह आखिरी मैच होगा। झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेट टीम की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज हैं।
लॉर्ड्स के मैदान पर लेंगी विदाई :
अगले महीने सितंबर में शुरू होने वाली इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में झूलन गोस्वामी को टीम में चुना गया है। इस सीरीज का ये आखिरी मुकाबला भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के करियर का भी आखिरी मुकाबला होगा। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगी। आपको बता दें कि झूलन को जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिए भी निकलना था, लेकिन वो इस दौरे के लिए पूरी तरफ से फिट नहीं है और वैसे भी झूलन ने पिछले चार सालों से कोई टी20 मैच नहीं खेला है।
19 साल की उम्र में किया था डेब्यू :
साल 2002 में झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था तब वह महज 19 वर्ष की थी। इस बीच झूलन गोस्वामी 12 टेस्ट 68 T20 और 201 वनडे मैचों में भारतीय महिला टीम का हिस्सा रही है इसमें उनका शानदार योगदान रहा है। एकदिवसीय फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम है तो वहीं महिला वनडे विश्व कप में भी सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल :
IND-W vs ENG-W के बीच पहला टी20 मुकाबला 10 सितंबर को डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाना है वहीं बात करें अगर दुसरे और तीसरे मुकाबले की तो दोनो मैच 13 और 15 सितंबर को डर्बी और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेले जाएंगे और रही बात एकदिवसीय मैच की तो उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होव के सेंट्रल काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है।
IND-W vs ENG-W भारत की टी20 टीम : Harmanpreet Kaur (Captain), Smriti Mandhana (Vice-Captain), Shefali Verma, Deepti Sharma, Pooja Vastrakar, Jemima Rodrigues, Sneh Rana, Renuka Thakur, Meghna Singh, Radha Yadav, Sabineni Meghna, Tania Bhatia (wk), Rajeshwari Gaikwad, D. Hemlata, Simran Dil Bahadur, Richa Ghosh (wk), KP Navgire
IND-W vs ENG-W भारत की Odi Team : Harmanpreet Kaur (Captain), Smriti Mandhana (Vice-Captain), Shefali Verma, S.K. Meghna, Deepti Sharma, Tania Bhatia (wk),Yastika Bhatia (wk), Pooja Vastrakar, Sneh Rana, Renuka Thakur, Meghna Singh, Rajeshwari Gaikwad, Harleen Deol, D. Hemlata, Simran Dil Bahadur, Jhulan Goswami, Jemima Rodrigues.




