नई दिल्ली। एशियाई देशों के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होगी एशिया कप का ये 15वां संस्करण होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत की बात करें तो 27 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक या टूर्नामेंट खेला जाएगा इसकी मेजबानी यूएई को मिली है हालांकि इसका आयोजन पहले श्रीलंका में होना था लेकिन श्रीलंका में आर्थिक संकट होने की वजह से उसे मेजबानी छोड़नी पड़ी। यह दूसरा ऐसा मौका होगा जब एशिया कप यूएई में खेला जाएगा। बात करें तो इसी साल T20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है जिसे ध्यान में रखते हुए एशिया कप का आयोजन भी T20 फॉर्मेट में किया गया है।
आठवीं बार एशिया कप चैम्पियन बन्ने की होड़ में टीम इंडिया :
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की फेवरेट टीम के तौर पर देखी जा रही है। एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के सफर की शुरुआत टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में करेगा। एशिया कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन हमेशा से अच्छा रहा है जिसके चलते वह इस टूर्नामेंट को 7 बार जीतने में सफल रही है। इस साल होने वाले टूर्नामेंट की बात करें तो यह T20 फॉर्मेट में होगा जिससे कि टीम इंडिया को काफी फायदा मिल सकता है क्योंकि टीम इंडिया इस वक़्त टी20 में कहर मचा रही है और इस समय टीम का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ है जिसके चलते ऐसा भी हो सकता है की भारतीय टीम आठवीं बार एशिया कप का ख़िताब अपने नाम करे।
टीम के ये खिलाड़ी दिलवा सकते हैं खिताब :
Suryakumar Yadav – इस समय अच्छे फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव विपक्षी टीम के लिए काफी खतरा बन सकते हैं क्योंकि अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने जबर्दस्त सेंचुरी बनाकर अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता था।
Hardik Pandya – टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर चाहे बल्लेबाजी विभाग हो या गेंदबाजी दोनों में अपना कमाल दिखाने में माहिर हैं। एशिया कप के इस टी-20 टूर्नामेंट में इनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों सामने वाली टीम के लिए सिरदर्द बन सकती है।
Ravindra Jadeja – दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए हमेशा से परेशानी बने रहे रविंद्र जडेजा अपनी जादुई फिरकी का जादू फेर सकते हैं वो भी तब जब विपक्षी टीम का बल्लेबाजी क्रम दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा हुआ हो तो ये मिश्रण में आ जाते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रविंद्र जडेजा अपनी बल्लेबाजी से भी दमखम दिखाने में माहिर हैं और इस टूर्नामेंट में काफी अहम साबित हो सकते हैं।




