EntertainmentTop NewsUttar Pradesh

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, दुनिया को हंसाने वाला यादें बनकर रह गया

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। कल 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले राजू श्रीवास्तव को बेटे आयुष्मान श्रीवास्तव ने मुखाग्‍नि दी और इसी के साथ दुनिया को हंसाने वाला अब सिर्फ याद बनकर रह गया।

दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज गुरुवार को हुए राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार में फैन्स का भारी हुजूम देखने को मिला। राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा में कई फिल्मी कलाकार, कॉमेडियन सुनील पाल, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री के अलावा कई राजनेताओं सहित बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों की मौजूदगी रही।

एक ओर जहां सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो दूसरी ओर श्मशान घाट में भी उनको अंतिम विदाई देने के भारी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे।

अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ने जाते-जाते सभी को रुला दिया। अक्षय कुमार से लेकर कपिल शर्मा तक और पीएम नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति तक सभी ने राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। राजू श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत के दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। राजू, 10 अगस्त से एम्स में भर्ती थे और 21 सितंबर को उनका निधन हो गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH