Sports

टी 20 वर्ल्ड कप: दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद बोले रोहित, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की

नई दिल्ली। टी 20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। रोहित ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि मौसम के साथ पिच में काफी हलचल होगी। हमें पता था कि सीमर को मदद मिलेगी। यही कारण है कि आपने देखा कि 130 एक आसान लक्ष्य नहीं था। हमनें बल्लेबाजी अच्छी नहीं की। हमने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अंत में अच्छा खेला।”

जवाब में, हालांकि भारत ने फुल लेंथ और कुछ स्विंग का उपयोग करके 5.4 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को 24/3 पर कर दिया, डेविड मिलर और एडेन मार्करम ने चौथे विकेट के लिए 60 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में करीब ले गए। रोहित ने कहा, “पिच ऐसी है कि तेज गेंदबाजों के काफी मदद मिल रही है। जब आप उस स्कोर (10 में 40/3) को देखते हैं, तो आप हमेशा सोचेंगे कि आप मैच में हैं। यह मिलर और मार्करम की मैच जीतने वाली साझेदारी थी।” भारत की खराब फिल्डिंग की वजह से मार्करम और मिलर को जीवनदान मिला।

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हम मैदान पर काफी अच्छे फिल्डिंग नहीं की। हमने इतने मौके दिए। पिछले दो मैच में हमनें मैदान में काफी अच्छी फिल्डिंग की थी।” रोहित ने आगे कहा, “हम ऐसी परिस्थितियों में खेले हैं इसलिए स्थितियां कोई बहाना नहीं हैं। हम उस विभाग में लगातार सुधार रहना चाहते हैं। हम अपने मौके पर पकड़ नहीं बना सके, हम कुछ कैच और रन-आउट चूक गए। हमें इस मैच मैच से सीखने की जरूरत है।”

 

 

 

 

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH