National

51 साल की उम्र में फिर पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में बेटी का जन्म हुआ है। उन्होंने ट्वीट करके ये जानकारी दी। मनोज तिवारी ने कहा कि, “बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, सुरभि-मनोज तिवारी।”

51 वर्षीय राजनेता मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सुरभि तिवारी की ‘गोद भराई’ की एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर दी थी कि वे जल्द ही एक और बच्चे के पिता बनने वाले हैं। मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी का ये दूसरा बच्चा है। मनोज तिवारी की पहले पत्नी से भी एक बेटी है।

सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं और दोनों के घर में 2020 में पहली बेटी का जन्म हुआ था। इससे पहले, मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी और दोनों की एक बेटी है जिसका नाम रीति है। 2012 में मनोज और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH