RegionalTop News

बिहार जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली। पिछले दिनों बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हुई 80 लोगों की मौत मामले के मुख्य आरोपितों में से एक रामबाबू महतो को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उसे दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह अवैध शराब के कई मामलों में शामिल है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, अपराध शाखा की अंतर-राज्यीय सेल को सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपे हुए हैं। तकनीकी निगरानी और विशिष्ट इनपुट के आधार पर महतो को द्वारका से पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी को आगे की कार्रवाई के लिए बिहार पुलिस के साथ साझा किया गया है। बिहार में शराबबंदी के कारण आरोपित को तेज और आसान पैसा बनाने का मौका मिला और उसने नकली शराब का निर्माण और बिक्री शुरू कर

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH