City NewsRegional

एमपी के कटनी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ठण्ड लगने की आशंका

भोपाल। मप्र के कटनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक स्कूल में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है अनुमान है कि छात्र की मौत ठंड लगने से हुई है।

प्राप्त समाचार के अनुसार कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएवी स्कूल में कक्षा 12 के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रतीक आर्य नाम का यह छात्र ग्राउंड में खेल रहा था। जिले मे लगातार पड़ रही कडाके की ठंड से अनुमान लगाया जा रहा है की बच्चे की मौत ठंड लगने से हुई है।

DAV स्कूल कुठला का 12 वी कक्षा का छात्र प्रतीक आर्य पुत्र मिथलेश आर्या उम्र 17 वर्ष अचानक स्कूल में ही चक्कर खा कर गिर गया जिसे जिला अस्पताल कटनी लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH