SportsUttarakhand

ऋषभ पंत की हालत पहले से बेहतर, देहरादून से मुंबई के अस्पताल में किया जाएगा शिफ्ट

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी खबर है। ऋषभ पंत अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल ऋषभ पंत को और बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत का इलाज बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में ही हो रहा है। बीसीसीआई ने लिगामेंट टियर के इलाज की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार एक्सीडेंट में 25 वर्षीय पंत की किस्मत अच्छी रही की वह बाल-बाल बच गए। एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर करीब एक सप्ताह इलाज के बाद ऋषभ को अब दूसरी जगह रेफर किया जा रहा है। ऋषभ को इस एक्सीडेंट के दौरान लिगामेंट इंजरी हुई थी।

बीसीसीआई के अधिकारियों ने मैक्स के डॉक्टरों से इसे लेकर बात की थी कि वह उनके घुटनों में हुई लिगामेंट इंजरी को लेकर कोई इलाज न करे, क्योंकि बीसीसीआई उनकी इंजरी का इलाज अपने डॉक्टरों से करवाना चाह रही थी। लिगामेंट में हुई इंजरी का सही इलाज करवाने के लिए अब उन्हें देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। ऋषभ पंत को घुटनों के अलावा सिर और कलाई में भी चोटें आई थी। देहरादून में मैक्स के डॉक्टरों की मानें तो ऋषभ काफी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH