Entertainment

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का पवन सिंह पर गंभीर आरोप, कहा- मुझे कॉम्प्रोमाइज करने को बोला

मुंबई। एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाने वाले पवन सिंह गंभीर आरोप लगाए हैं। यामिनी सिंह ने कहा है कि फिल्म में काम दिलाने के लिए एक बार पवन सिंह ने उनसे कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही थी।

यामिनी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पवन और अपने बीच की खटास की असल वजह का खुलासा किया। यामिनी ने क्लियर करते हुए कहा कि-”इंडस्ट्री में ये बात फैली हुई है कि उन्होंने मुझे काम दिलाया था। जो कि बिल्कुल गलत है. मेरी पहली फिल्म ‘बॉस’ मुझे डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी। मैं ये भी बता दूं कि इस फिल्म से किसी ने मुझे निकाला नहीं था, बल्कि मैंने खुद उसे छोड़ा था।

वहीं यामिनी ने पवन सिंह पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि-” मैं पहले ये ही जानती थी कि पवन बहुत अच्छे हैं और काम अच्छा करते हैं. उनकी गायिकी मुझे पसंद थी। सेट पर जब हम पहली बार मिले तो मैंने उनकी तारीफ की। तब तक मैं उनकी सच्चाई नहीं जानती थी। मैं अब उनके फैंस से पूछना चाहूंगी कि उनकी मां, बहन, बहू और बेटी को कोई गलत करने के लिए बोले तो क्या तब भी आप उस इंसान के भक्त बनकर बैठोगे?”

यामिनी ने कहा- पवन सिंह ने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। उस दिन मैंने प्रण ले लिया था कि मैं इसी इंडस्ट्री में रहूंगी और सामने रहूंगी, सबके साथ काम करूंगी, पर उनके साथ काम नहीं करूंगी। अगर मुझे गलत करना होगा तो मैं हॉलीवुड ना जाऊं गलत करके आगे बढ़ जाऊं। कॉम्प्रोमाइज करने की बात पर यामिनी ने बताया कि वो कोई फिल्म सीन नहीं था, वो कुछ और तरह की ही बात थी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH