नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को को रूटीन चेकअप के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सर्दी के मौसम में उनको थोड़ी तकलीफ महसूस हो रही है। बताया जाता है कि इसके चलते भी उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। बताया जाता है कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा से फ्री होकर राहुल गांधी आज शाम दिल्ली आएंगे और अपनी मां से अस्पताल में मिलने जाएंगे।
सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे।
उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं।




