उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां रोड शो भी किया। नगर बारडोवाली सीट से भाजपा उम्मीदवार व मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के लिए वोट की अपील की तो यहां के आम जनमानस ने भी योगी आदित्यनाथ का जय श्री राम से अभिवादन किया। वहीं योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को सड़कों पर हुजूम उमड़ा रहा।
जिस तरफ से भी योगी आदित्यनाथ गुजरे, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएम योगी को देख जय श्री राम, हम सबकी माता, भारत माता की गूंज जैसे गगनचुंबी नारे भी लगे। योगी आदित्यनाथ ने अंत में अपने संबोधन में विकास के बलबूते भाजपा को वोट देने की अपील की।
=>
=>
loading...




