Entertainment

Bigg Boss 16: 12 फरवरी को फिनाले, एमसी स्टैन-प्रियंका चौधरी के बीच सीधी टक्कर  

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है, टॉप 2 में कौन होगा इसके कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले घर में पहुंची मीडिया ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। सवाल जवाब के दौरान कुछ कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा निशाने पर रहे।

शिव ठाकरे होंगे बाहर?

12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले होने वाला है। इससे पहले मीडिया वालों ने घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट को ग्रिल किया। इस सेशन में सबसे ज्यादा निशाने पर रहे शालीन, प्रियंका और अर्चना। मीडिया ने शिव और स्टैन से भी सवाल किए, लेकिन वो इतने इंटेंस नहीं थे।

शालीन और प्रियंका ने इन सवालों को सही हैंडल किया और पूरी तरह से अपना पक्ष रखा। वहीं, एमसी स्टेन पर भी मीडिया वालों की नजर थी और रैपर ने भी शानदार अंदाज में सवालों को हैंडल किया।

एमसी स्टैन देंगे टक्कर

शिव ठाकरे को मीडिया वालों ने ज्यादातर इग्नोर ही किया। साफ लग रहा था कि मीडिया के लिए टॉप 2 में एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी ही है। वैसे, ज्यादातर रिपोर्ट्स में ये ही बताया जा रहा है कि प्रियंका और शिव के बीच टक्कर होने वाली है। इन दोनों में से ही कोई ट्रॉफी का दावेदारी बनने वाला है। घर में मंडली वर्सेस नॉन मंडली साफ नजर आ रही है।

लोग कर रहे सपोर्ट

प्रियंका को सपोर्ट करने वालों में रुबीना दिलैक, अली गोनी, श्रीजिता और गोरी नागोरी का नाम शामिल है। तो वहीं रैपर को सपोर्ट करने वालों की भी फेहरिस्त लंबी है। सपोर्ट करने वाले ट्विटर पर उतर गए। इसके अलावा, रैपर बादशाह, रफ्तार, सिंगर राहुल वैद्य समेत कई सेलेब्स एमसी स्टेन को सपोर्ट कर रहे हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH