International

पुतिन अरेस्ट हुए ICC के दफ्तर पर मिसाइल से होगा हमला, मेदवेदेव की खुली धमकी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किए जाने से रूसी सरकार भड़क गई है। रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने ICC के दफ्तर पर मिसाइल दागने की धमकी दी। उसके बाद अब उन्‍होंने एक और चेतावनी भी पश्चिमी देशों को दी है।

दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि ICC की ओर से जारी किए गए वारंट के बाद विदेशों में यदि रूसी राष्‍ट्रपति को गिरफ्तार करने प्रयास किया गया तो उसे रूस “युद्ध की घोषणा” के रूप में देखेगा। उन्‍होंने चेताया कि ऐसा कोई भी दुस्‍साहस ‘जंग की नौबत’ ला देगा। बुधवार देर रात उन्होंने कहा कि अगर पुतिन को गिरफ्तार किया गया तो रूसी हथियार हमला करने से नहीं चूकेंगे।

बताते चलें कि द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराध के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की घोषणा की थी. जिसके बाद दुनियाभर की मीडिया में ऐसी खबरें आने लगीं पुतिन रूस के बाहर कहीं गए तो उनको वहीं गिरफ्तार किया जा सकता है. ICC के ऐसे वारंट पर दिमित्री मेदवेदेव, जो कि 2008 से 2012 के बीच रूस के राष्ट्रपति रहे थे, ने ICC पर मिसाइल दागने की धमकी दे डाली।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH