National

पश्चिम बंगाल और बिहार में हो रही हिंसा पर संजय राउत का बयान, 2024 तक पूरे देश में दंगे कराएगी बीजेपी

नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और बिहार में हो रही हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हो, महाराष्ट्र हो या बिहार, आपके कंट्रोल में है, लेकिन 2024 तक पूरे देश में ये लोग दंगे कराएंगे।

उन्होंने कहा, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें नहीं है या जहां कमजोर सरकार है, जहां हारने की उम्मीद है वहां ये किसी भी कारण से दंगे भड़काएंगे और फिर चुनाव में जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी प्लांड और स्पोंसर्ड दंगे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद रविवार को हुगली में हिंसा की घटना सामने आई। यह घटना तब हुई जब बीजेपी हुगली में ‘शोभा यात्रा’ निकाल रही थी। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। दुकानें बंद हैं और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस इस दौरान आवाजाही कर रहे लोगों और गाड़ियों की चेकिंग कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH