International

जापान के पीएम फुमियो किशिदा की सभा में हुआ धमाका, संदिग्ध गिरफ्तार

टोक्यो। जापान के पीएम के भाषण के दौरान धमाका हुआ है। हालांकि पीएम को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है। द जापान टाइम्स के अनुसार जापान के पीएम फुमियो किशिदा शनिवार को वाकायामा शहर में भाषण देने वाले थे, इसके ठीक पहले जोरदार धमाका हुआ। बताया जाता है कि नेता पर स्मोक बम या कहें कि पाइप बम फेंका गया था। बताया जा रहा है कि लोग वहां पर जमा थे और विस्फोट के बाद वे इधर उधर आश्रय पाने के लिए दौड़ने लगे। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ लिया है। किशिदा इस हादसे में बाल बाल बच गए हैं। द जापान टाइम्स के अनुसार वे सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रत्याशी के समर्थन में भाषण देने वाले थे।

सोशल मीडिया पर इस धमाके का वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा और सुना जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग और कैमरा हाथ में लिए मीडियाकर्मी भाषणस्थल पर मौजूद थे, तभी धमाके की एक जोरदार आवाज आती है और लोग चिल्लाते हुए घबराकर इधर उधर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं।

जापान में यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह से किसी प्रधानमंत्री पर हमला करने के उद्देश्य से कारस्तानी की गई हो। इससे पहले भी ऐसा हादसा जापान में हो चुका है जब जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। तभी हमलावर ने उन पर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, पर वे नहीं बच पाए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH