City NewsRegional

महाराष्ट्र : रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे हाइवे पर शनिवार को एक बस के खाई में गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. ये बस पुणे से मुंबई जा रही थी. बस में हादसे के दौरान कुल 40-45 यात्री सवार थे.

सड़क हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ. मौके पर रेस्क्यू टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी. रायगढ़ एसपी सोमनाथ घार्गे ने मीडिया को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

इससे पहले मार्च में, मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे. पुणे के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बस पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH