उत्तर कन्नड़ा/दक्षिण कन्नड़ा, 6 मई। बंटवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राजेश नाईक के लिए योगी आदित्यनाथ ने रोड शो निकाला। यहां काफी संख्या में कर्नाटक के आम नागरिक योगी आदित्यनाथ को देखने-सुनने उमड़े थे। खचाखच भरी सड़कों पर मोदी-योगी के खूब नारे लगे। भारत माता की जयकार गुंजायमान रही। पुल के ऊपर से महिलाओं ने सीएम योगी व कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की।
भाजपा के झंडों से सड़कें पटी रहीं। रोड शो के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहे। वहीं योगी आदित्यनाथ ने भटकल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील बी नाईक को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।
=>
=>
loading...




