City NewsTop NewsUttar Pradesh

बलिया में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबी नाव, चार की मौत, कई लापता

बलिया। बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस हादसे में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो जब ये नाव हादसा हुआ तो नाव पर करीब 40 लोग सवार थे. इस हादसे में लापता लोगों की तलाश शुरू हो गई है।

खबर लिखे जाने तक लापता लोगों का सही आंकड़ा मालूम नहीं चल पाया है। घटना के कुछ देर बाद ही वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो नाव पर काफी ज्यादा संख्या में लोग सवार हो गए। इस वजह से नाव बीच नदी में ही पलट गई। ये सभी लोग एक मुंडन संस्कार में शामिल हो रहे थे.। नाव पलटने के बाद कुछ लोग तैर कर बाहर निकल आए, जबकि घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तैर कर कुछ लोगों को बचा लिया। जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH