City NewsRegional

सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी वेंकटेश सिंह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीमारी के चलते तनाव में थे

गाजियाबाद। सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी वेंकटेश सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र स्थित सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में उनका शव फांसी पर चादर के सहारे लटका मिला। वे सीबीएसई मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत थे और करीब दो महीने से ऑफिस नहीं जा रहे थे।

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। ये भी लिखा है कि वे अपनी बीमारी से परेशान आ चुके थे। नोट में उन्होंने अपनी फैमिली और ऑफिस वालों की तारीफ की है। सुसाइड नोट के आधार पर यही माना जा रहा है कि वे बीमारी को लेकर तनाव में थे।

वेंकटेश सिंह मूलत: गोरखपुर जिले के रहने वाले थे और गाजियाबाद की सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रहते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे मेड काम करने के लिए पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को बुलवाकर बलपूर्वक दरवाजा खोला गया। फ्लैट के स्टडी रूम में वेंकटेश सिंह की लाश फांसी पर लटकी हुई थी।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH