National

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अहंकारी तानाशाह को सत्ता से हटाना होगा

नई दिल्ली। रामलीला मैदन में आज आम आदमी पार्टी की महारैली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता के अधिकारों को छीनने वाले केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के ख़िलाफ़ कल दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट हुए हैं। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। अब इस देश में तानाशाही नहीं चलेगी।

केजरीवाल ने कहा, 12 साल पहले इसी मैदान पर हम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ इकठ्ठा हुए थे और आज उसी मैदान पर 12 साल बाद एक बार फिर एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। इन लोगों ने हमारे नेताओं को जेल में डाल दिया लेकिन ये नहीं जानते कि हम कट्टर इमानदार हैं, हमारे पास एक नहीं 100 मनीष सिसोदिया हैं। आप एक मनीष सिसोदिया को जेल में डाल सकते हो।

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की इस रकार ने दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री जी ने कह दिया है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं मानता, मैं दिल्ली की जनता के वोट का सम्मान नहीं करता।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH