Regional

मेरठ: पेड़ से उतरते हुए कैमरे में कैद तेंदुआ, वीडियो हुआ वायरल

मेरठ। मेरठ के मवाना क्षेत्र में फिर से एक बार तेंदुआ दिखाई पड़ने का मामला सामने आया है। तेंदुए का एक वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फलावदा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के जंगल में एक पेड़ से तेंदुआ कूदता हुआ दिखाई देता है। तेंदुए के पेड़ से कूदते हुए ग्रामीण द्वारा वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

वही जंगलों में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को भी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH