Top NewsUttar Pradesh

सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इजाज

 

नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर में बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली उन्हें छूकर निकल गई।

इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि उन्हें कमर के पास गोली छूते हुए निकल गई. साथ ही गाड़ी के शीशे टूटे दिख रहे हैं।

हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले को लेकर एसएसपी सहारनपुर ने डीजीपी को फोन पर घटना की पूरी जानकारी दी है.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH