National

UCC के सपोर्ट खुलकर सामने आई आम आदमी पार्टी, कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड की पुरजोर पैरवी किए जाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्ट ने इसे अपना समर्थन दे दिया है। AAP नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हम सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हैं क्योंकि अनुच्छेद 44 भी कहता है कि देश में यूसीसी होना चाहिए। UCC को लेकर केजरीवाल की पार्टी ने कहा कि समान नागरिक संहिता पर सभी धर्मों, राजनीतिक दलों और संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए और आम सहमति बनाई जानी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए अकेले लड़ने के लिए भी तैयार है। हमें पहले भी दिल्ली पंजाब और गुजरात में मजबूती से चुनाव लड़कर दिखा दिया है। लेकिन अभी देश के सामने एक चुनौती है कि कैसे वर्तमान सरकार को सत्ता से हटाया जाय और इसके लिए सभी पार्टियों को साथ आना होगा। सभी साथ तभी आ सकते हैं जब कांग्रेस अपना एटीट्यूट बदलेगी। आम आदमी पार्टी के नेता ने आगे कहा कि 24 जुलाई को शिमला में होने वाली मीटिंग में जाना है या नहीं, यह कुछ दिनों में तय हो जायेगा।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH