National

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के लिए भेजे गए थे और कश्मीर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। आतंकियों पर ड्रोन के जरिए नाइट सर्विलांस से नजर रखी गई थी। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बीते दिनों में ही 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। पुलिस ने आतंकियों को बडगाम जिले में गिरफ्तार किया थी। ये आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और सेना (62 RR) ने साथ मिलकर जिला बडगाम के खग इलाके में 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी बरामद सामग्रियों को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने खाग पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत इन आतंकियों पर मामला दर्ज किया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। जानकारी के लिए बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा एक आतंकी संगठन है, इसका मुखिया हाफिज़ मुहम्मद सईद है। इस समय वो लाहौर से इस संगठन को चलाता है। ये संगठन पाक अधिकृत पीओके में कई आतंकी कैंप ऑपरेट करता है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH