National

आप सांसद संजय सिंह ने मणिपुर की घटना के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मणिपुर की घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि 90 दिनों तक आपने इस जगह का भ्रमण नहीं किया. देश के कोने-कोने में नहीं घूमेंगे लेकिन विदेश में जाएंगे तो इसका जिम्मेदार प्रधानमंत्री हैं.

उन्होंने कहा कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराई गई, ये घटना तालिबान में तो हम मान सकते हैं लेकिन हिंदुस्तान में हुई है, जो बेहद शर्मनाक है. मणिपुर की घटना में मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए था. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री जी सदन में आएं राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में मणिपुर की घटना पर जवाब दें.

संजय सिंह ने इस दौरान दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश को लेकर भी हमला बोला और कहा कि जो बिल लाए हैं वो असंवैधानिक है. बेंगलुरु में हमारी मीटिंग हुई 26 दल शामिल हुए, इंडिया संगठन बनाया मोदी जी ने 38 दल के साथ बैठक की, लेकिन 26 दल ऐसे थे जिनका एक भी सांसद नहीं है. 2024 में इंडिया संगठन मजबूती से लड़ेगा और जीतेगा

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH