देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 19 लोगों की लापता होने की सूचना है। इनमें से चार शव बरामद क लिए गए। अब 15 लापता लोगों के लिए ढूंढने के लिए रेस्क्यू जारी है। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर हैं।
सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मयउपकरण सहित घटनास्थल पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने तीन शव को मंदाकिनी नदी के किनारे से बरामद किया है। नंदन ने बताया कि भूस्खलन में 19 लोगों के लापता होने की संभावना जताई जा रही है।
सभी टीमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं।




