City NewsUttar Pradesh

यूपी के बांदा में पुलिस लाइन की जर्जर बैरक गिरने से सिपाही की मौत

बांदा| यूपी के बांदा में पुलिस लाइन की जर्जर बैरक गिर जाने से एक सिपाही की मौत हो गई। इस मामले पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन स्थित एक जर्जर पुरानी बैरक (पुलिसकर्मी आवास) सोमवार की रात अचानक भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर सो रहे सिपाही सोनेलाल यादव की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृत सिपाही सोनेलाल कानपुर देहात जिले का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला गया। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही सोनेलाल यादव बैरक में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे बैरक की बिल्डिंग गिर गई। इसके मलबे में दबकर सिपाही की मौत हो गई। जेसीबी के माध्यम से बैरक का मलबा हटाया गया। सिपाही को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH