Sports

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर जीता एशिया कप, मोहम्मद सिराज बने मैच के हीरो

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट हासिल किए और वह इस जीत के हीरो रहे।

इससे पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उसे ये फैसला भारी पड़ा। श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर पवेलियन लौट गई। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट निकाला।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन जड़कर इस मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 23 और शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH