National

संजय सिंह को झटका, कोर्ट ने ईडी कस्टडी 13 अक्टूबर तक बढ़ाई

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ईडी कस्टडी 13 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। ईडी ने इस आधार पर आगे की हिरासत की मांग की थी कि वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके करीबी सर्वेश मिश्रा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी कहा कि एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि शराब लाइसेंस को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

इससे पहले कोर्ट में पेशी के दौरान संजय सिंह आरोप लगाया कि ईडी रात में साढ़े 10 बजे बिना कोर्ट को बताए उन्हें बाहर ले जा रही थी। दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की कस्टडी को 3 और दिन बढ़ाने का आदेश दिया। ईडी ने आप नेता की 5 दिनों की कस्टडी मांगी थी।

ईडी ने कहा कि जो सबूत एकत्र किए गए हैं, उसमें साफ पता चलता है कि शराब के लाइसेंस के लिए घूस की मांग की गई थी। इससे पहले दिल्ली शराब घोटाला मामले में अदालत ने संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया को इंटरव्यू नहीं देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मीडिया से उनसे सवाल न पूछने को कहा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH