National

संजय सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अदालत ने कहा कि अगर मुकदमे के संबंध में कुछ कहना है तो कहिए। यहां मोदी और अदानी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए। अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब संजय सिंह ने पेश पर जाने के दौरान कहा कि मोदी अदाणी के पीएम हैं। यह भी कहा कि अडानी के घोटाले पर मैंने ईडी जांच की शिकायत की थी ईडी को उस पर‌ तो जांच हुई नहीं।

इससे पहले ईडी द्वारा गिरफ्तार संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी देकर अपनी ईडी की रिमांड को चैलेज किया था। संजय सिंह के वकील ने कहा कि ईडी ने सिंह को गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया। संजय सिंह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

इससे पहले मंगलवार को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से अदालत उनकी रिमांड को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया था। ईडी ने अदालत को बताया कि आप नेता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी जांच में साथ नहीं दे रहे हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH