Sports

वर्ल्ड कप : आज साऊथ अफ्रीका से भिड़ेगी नीदरलैंड, धर्मशाला में बारिश की वजह से टॉस में देरी

धर्मशाला। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स की टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोपहर दो बजे से खेला जाना था और 1:30 बजे टॉस होना था, लेकिन बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है. हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर है. धर्मशाला में बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में 2 मैच खेले हैं और दोनों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी. उसके लिए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को टक्कर देना काफी मुश्किल होगा. दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका को और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराया था. अब टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर होगा. कप्तान टेम्बा बावुमा इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. संभवत: टीम बेंच स्ट्रेंथ को मौका देगी. धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका स्पिनर्स को प्राथमिकता दे सकती है.

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH