नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी सीरत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीरत कौर ने अपने मुख्यमंत्री पिता पर कई गंभीर आरोप लगाते दिख रही हैं। सीरत वीडियो में कहती हैं, मुझे पता चला है कि मेरे पिता की दूसरी पत्नी प्रेगनेंट हैं। वह तीसरी बार बाप बनने वाले हैं। सीरत ने कहा कि मेरे पिता शराब पीकर गुरुद्वारे जाते हैं।
वीडियो की शुरुआत में सीरत कहती हैं कि वो इस वीडियो में उन्हें सिर्फ सीएम साहब या मिस्टर मान कहकर बात करुंगी। मेरे मुंह से पापा सुनने का हक वो काफी पहले ही खो चुके हैं। मेरे इस वीडियो बनाने का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि मेरी कहानी भी सबके सामने आए। आज तक जो भी लोगों ने जो भी सुना है वो सिर्फ सीएम साहब के मुंह से ही सुना है, अब मेरी बात भी सुन ली जाए। 05 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में सीरत कौर लगातार अपने पिता भगवंत मान पर आरोपांं की बौछार करती दिखाई और सुनाई दे रही हैं। मजीठिया ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश नहीं कर सकते, वो भरोसे के लायक नहीं है। वो राज्य के हितों के लिए कैसे काम करेंगे !
सीरत कौर ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान ने उनकी और उनके भाई की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। सीरत पूछती हैं कि अगर कोई इंसान माता पिता की जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सकता है तो उसे पूरे पंजाब को चलाने की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है। सीरत ने यह भी कहा कि उन्हें भगवंत मान के आसपास के लोगों से इस बात की जानकारी मिली है कि वो तीसरे बच्चे के बाप बनने वाले हैं। सीरत ने भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर पर भी आरोप लगाते हुए कहती हैं कि उन्होंने उन्हें और उनके भाई को दरकिनार कर दिया है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान की बेटी के इस वीडियो को पत्रकारों के सामने रखा।




