SportsTop News

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बने WFI के अध्यक्ष, जानिए कौन हैं नए प्रेसिडेंट संजय सिंह?

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह को हटाए जाने के बाद से खाली चल रही कुर्सी को अब नया अध्यक्ष मिल गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव के बाद बृजभूषण के करीबी संजय सिंह नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

उन्होंने अनीता श्योराण को मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए शिकस्त दी है। वहीं देवेंद्र कादियान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह ने अपने पैनल के साथ अधिकतर पदों पर विजय प्राप्त की। संजय सिंह की जीत के साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ पर अपरोक्ष रूप से नियंत्रण हासिल कर लिया है।

कौन हैं संजय सिंह

संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के भरोसेमंद और यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 40 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी अनिता श्योराण को हराया। RSS से जुड़े रहे संजय सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं और बृजभूषण से उनकी नजदीकियों का हर किसी को पता है। माना जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह जिस तरह कुश्ती में अपना दखल रखते हैं तो संजय सिंह उनसे नीति निर्माण में सलाह ले सकते हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH