Top NewsUttar Pradesh

ब्रह्माकुमारीज ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान, 646 लोगों ने लिया संकल्प

लखनऊ। 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान” के तहत शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम सेवा केंद्र की ओर से विभिन्न संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

अभियान के तहत एसपीजी अकादमी में 200, प्राथमिक विद्यालय छटा मील में 106, बेसिक विद्यालय भिटौली में 200 और किडजी छटा मील में 40 लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा स्ट्रीट्स पर भी करीब 100 लोगों ने नशा न करने का संकल्प लिया। इस तरह शुक्रवार को कुल लगभग 646 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं को अभियान में सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। आयोजकों ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है, इसलिए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जागरूकता जरूरी है।

अभियान को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारी साधना बहन, शांति बहन, श्वेता बहन, नीतू बहन, उमा सिंह बहन, अभिनव भाई एवं तिवारी जी सहित सभी संबंधित संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH