BusinessCity News

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी से मारपीट का है आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। .विवेक की पत्नी यानिका का दावा है कि उनके पति विवेक बिंद्रा ने उन्हें शादी के दो दिन बाद ही पीटा। इतना पीटा कि कान के पर्दे फट गए। बाल नोंचने से घाव हो गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है। इसमें एक महिला अपने शरीर की चोट दिखा रही है। दावा किया जा रहा है कि ये महिला बिंद्रा की पत्नी यानिका हैं। बता दें कि ये बिंद्रा की दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी ने भी बिंद्रा से खुद की जान का खतरा बताया था।

पुलिस के मुताबिक, पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा। आरोप है कि महिला के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनके कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इसी संबंधित विवेक बिंद्रा का पत्नी से झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है वह अपनी सोसाइटी के मेन गेट पर अपनी पत्नी के साथ जबदस्ती कर रहे हैं।

पीड़ित पत्नी के भाई वैभव क्वात्रा ने पुलिस में जो शिकायत दी है उसमें उसने बताया, मेरी बहन की शादी 6/12/2023 को ललित मानगर होटल मे विवेक बिन्द्रा से हुई थी। जो नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेन्सी, फ्लैट- 4209, सेक्टर 94 में रहते हैं। 7/12/2023 की सुबह 2.30 से 3.00 बजे के बीच मेरे जीजा विवेक बिन्द्रा अपनी मां प्रभा जी से बहस बाजी कर रहे थे। इस बात को लेकर मेरी बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो मेरे जीजा ने मेरी बहन के साथ कमरा बन्द करके गाली-गलौज करते हुए खूब मारपीट की, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भीं नही दे रहा। बाल भी खूब नोचे और सर के घाव की वजह से चक्कर भी आ रहे हैं। जिसका इलाज कडकड़डुमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक हॉस्पिटल में हो रहा है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH