मुंबई। टीवी की दुनिया के फेमस एक्टर रोनित रॉय ने हाल ही में अपनी शादी की 20वीं सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाई। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय के साथ दोबारा सात फेरे लिए। कपल ने इस खास मौके पर गोवा के एक मंदिर में फिर से एक-दूसरे को वरमाला डाली, अग्नि के सात फेरे लिए और एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं।
रोनित की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए ऐसा किया है। कपल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने न सिर्फ सात फेरे लिए बल्कि मंडप में ही दोनों रोमांटिक भी हो गए और एक-दूसरे को किस किया। जिसकी फोटोज सामने आई हैं। इस खास मौके पर उनका 16 साल का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था।
रोनित की पत्नी नीलम ने लालं रंग का शादी का जोड़ा पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रोनित ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझसे शादी करोगी??? फिर से?” उन्होंने एक अन्य वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- “दूसरी बार तो क्या… हज़ारों बार ब्याह तो तुझ ही से करूंगा! शादी की 20वीं सालगिरह मुबारक हो लव।”




