Top NewsUttar Pradesh

प्रशांत कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, 1990 बैच के हैं IPS अफसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को यूपी का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। वह अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे। वे 1 जनवरी 2024 से अपना पदभार संभालेंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके नाम के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। प्रशांत कुमार CM योगी के भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं।

प्रशांत कुमार को उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें तीन बार पुलिस मेडल भी मिल चुका है। साल 2020 और 2021 में उन्हें वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हे अंतरराज्यीय गैंगस्टर शिव शक्ति नायडू के एनकाउंटर के लिए वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया गया था। इस एनकाउंटर के लिए उन्हें सीएम योगी ने भी बधाई दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे अब तक 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं।

कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति हुई है। डीजीपी पद के लिए आईपीएस प्रशांत कुमार के अलावा, डीजी सीबीसीआईडी आनंद कुमार, डीजी कारागार एसएन साबत, डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा भी दावेदार थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH