Top NewsUttar Pradesh

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, ओम प्रकाश राजभर को बनाया जा सकता है मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात से कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। यूपी में 4 से 5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें एक नाम सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का है. इसके अलावा आरएलडी के कोटे से एक से दो मंत्री और बीजेपी से भी दो मंत्री बनाए जा सकते हैं।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संभावित नाम है.

ओम प्रकाश राजभर – सुभासपा अध्यक्ष – कैबिनेट मंत्री
दारा सिंह चौहान – बीजेपी – कैबिनेट मंत्री
राजपाल बालियान – रालोद – कैबिनेट मंत्री
प्रदीप चौधरी – रालोद – राज्यमंत्री
आकाश सक्सेना – बीजेपी – राज्यमंत्री

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH