Uttar Pradesh

अयोध्या: सरयू के गुप्तार घाट पर बन रहा मेमोरियल पार्क

अयोध्या। चुनाव परिणाम चाहे जो आए हों, मगर योगी सरकार प्रभु श्रीराम की नगरी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने में जुटी रहेगी। आचार संहिता खत्म होते ही विकास और कायाकल्प से जुड़े कार्य एक बार फिर शुरू होने जा रहे हैं। योगी सरकार ने अयोध्या को चमकाने की अपनी कवायदों को तेज गति से अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया हैं। अयोध्या दर्शन करने के लिए यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को सरयू नदी के गुप्तहरि घाट (गुप्तार घाट) पर स्थापित किए जा रहें मेमोरियल पार्क मे भगवान राम से सम्बन्धित विभिन्न प्रसंगों को देखने व समझने का मौका मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से गुप्तार घाट पर मेमोरियल पार्क का निर्माण दीपोत्सव तक पूरा होने वाला है।

मेमोरियल पार्क का निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता एपी सिंह ने बताया कि मेमोरियल पार्क का निर्माण कार्य जुलाई 2023 में प्रारम्भ हुआ था। इस निर्माण कार्य पर 16 करोड़ 57 लाख रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। इसमे स्टैच्यू लगाए जा रहे हैं जिन पर रामायण काल के प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है। दीवारों पर राम से जुड़े प्रसंग दर्शाए जाएंगे। रामायण से जुड़े पात्रों की मूर्तियां लगायी जाएंगी। वहाँ टिकट काउंटर बनाया जाएगा। मेमोरियल पार्क लगभग 1500 वर्ग मीटर मे बनाया जा रहा है। एक टॉयलेट ब्लाक भी बनाया जा रहा है। इसमे अभी उद्यान से सम्बन्धित कार्य होना है जो बरसात मे ही पूरा हो पाएगा। इसको इतना आकर्षक बनाया जा रहा है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को रामायण काल की याद ताजा हो जाए। यह आने वाले पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई। इस पार्क में फूल पौधे भी लगाए जाएंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH