RegionalUncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूडियागंज में चिकित्सा अधीक्षक रामचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण की बैठक संपन्न

नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूडियागंज में चिकित्सा अधीक्षक रामचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण की बैठक की गई। इस बैठक में फैमिली हेल्थ इंडिया के तत्वाधान में संचालित एमबेड परियोजना के सहयोग से बैठक की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समुदाय के लोगों को रोकथाम बचाव व उपचार के लिए जागरूक करना है।

डॉक्टर सरवत ने बताया कि अपने घर के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दे। बचाव के लिए पूरी आस्तीन का कपड़ा पहने। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में जांच जरुर करवाए क्योंकि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। 24 घंटे से ज्यादा बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच जरूर करवाएं। एल टी सतपाल ने 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की उपस्थित आशाओं को आर डी टी किट के माध्यम से मलेरिया जांच का प्रशिक्षण दिया एवं मलेरिया किट का वितरण भी किया गया। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि गृह गृह भ्रमण के दौरान मिल रहे बुखार के रोगियों की जांच अवश्य करें। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक रामचंद्र गुप्ता ह एच ई ओ विश्वजीत सिंह, लैब टेक्नीशियन सत्यपाल, सीपीएम राघवेंद्र सिंह यूनिसेफ सना फैमिली हेल्थ इंडिया एंमबेड से प्रोग्राम एसोसिएट शोभित श्रीवास्तव, बीसीसीएफ शैलजा शुक्ला, सुनीता चौरसिया, विशाल जोशी, अर्चना निगम उपस्थित रहे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH