Business

बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लांच कर मचाया तहलका, कीमत है महज इतनी

नई दिल्ली। बजाज ऑटो लिमिटेड ने मार्केट में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लांच कर तहलका मचा दिया है। इस ऐतिहासिक मोटरसाइकिल के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थें, जिन्होंने इसे गेम चेंजर बताया। आकर्षक लुक और स्पोर्टी डिजाइन से लैस इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 95 हजार रु तय की गई है।

बजाज फ्रीडम 125 के कुल 3 वेरिएंट हैं, जिनमें फ्रीडम 125 NG04 Disc LED वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1.10 लाख रुपये है। वहीं, फ्रीडम 125 NG04 Drum LED वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1.05 लाख रुपये और सबसे सस्ते वेरिएंट फ्रीडम 125 NG04 Drum की एक्स शोरूम प्राइस 95000 रुपये है।

बजाज फ्रीडम 125 एनजी04 सीएनजी बाइक देखने में काफी जबरदस्त और कुछ अलग है। इसमें एलईडी हेडलैंप, आकर्षक ग्राफिक्स, सबसे लंबी सीट, रोबस्ट ट्रेल फ्रेम समेत कई और बाहरी खूबियां दिखती हैं। बजाज ने कम्यूटर बाइक लवर्स के साथ ही लोगों की जरूरतों का खयाल करते हुए ऐसी बाइक पेश की है, जो कि मॉडर्न और रेट्रो का मिश्रण लगती है और देखने में अच्छी है।

बजाज फ्रीडम 125 एनजी04 सीएनजी मोटरसाइकल में फर्स्ट इन क्लास लिंक मोनोशॉक सस्पेंशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस रिवर्स एलसीडी कंसोल, स्विच ऑन द गो फीचर, 7 डुअल टोन कलर ऑप्शन समेत काफी कुछ खूबियां हैं। इसके साथ खास बात यह भी है कि सीएनजी टैंक के आसपास प्रोटेक्टिव केज दिया है और इसमें कॉमन फ्यूल कैप कवर है। कंपनी का दावा है कि, ये बाइक फुल टैंक (पेट्रोल+सीएनजी) में 330 किमी तक की ड्र्राइविंग रेंज देता है. माइलेज की बात करें तो ये बाइक 1 किग्रा सीएनजी में 102 किमी और एक लीटर पेट्रोल में 67 किमी का माइलेज देती है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH