City NewsUttar Pradesh

पांच बच्चों को छोड़कर आशिक के साथ फरार हुई महिला, गुस्साए पति ने घर में लगा दी आग

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने 5 बच्चों को छोड़कर अपने आशिक के साथ फरार हो गई। पत्नी के इस एकदम से गुस्साए पति ने अपने घर में ही आगा लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया। आग को देखकर गांव के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह रेस्क्यू कर परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला।

पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला की पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने आशिक के साथ भाग गई है। इसी बात से गुस्से में आकर उसने अपने घर में आग लगा दी।

चौकी इंचार्ज रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब दो बजे सूचना मिली थी कि ग्राम दाई की बगिया में सड़क के किनारे स्थित घर में आग लग गई है। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घर में रहने वाले सभी सुरक्षित हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH