Top NewsUttar Pradesh

छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, नीचे गिरकर मौत

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बंदरो के झुंड से डर कर एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेजा है।

यहां के स्थानीय निवासी सुरेंद्र केसरवानी की 40 वर्षीय पत्नी किरन देवी कपड़ा सुखाने के लिए छत पर गईं थीं। तभी वहां पर बंदरों का एक झुण्ड गया। बंदरों को देखकर किरन देवी इतना डर गईं कि उनसे बचने के लिए छत पर ही इधर उधर भागने लगीं। इस बीच बारिश की वजह से छत पर फिसलन होने के कारण वो नीचे गिर गईं। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आवारा जानवरों पर क्या बोले लोकल

कौशांबी के ही रहने वाले एक शख्स ने बताया कि यहां के बाजारों में ऐसे पता नहीं कितने बंदरो के झुंड देखने को मिल जाते हैं। यहां के लोगों में काफी डर बना रहता है। लोग अपनी छतों पर जाने से डरते हैं। बंदरो के साथ सड़क पर आवारा सांड और गायों की वजह से आये दिन बाजार में एक्सीडेंट होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर कुछ सख्त कानून बनाए ताकि हम शांति से रह सकें।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH