Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ के शहीद पथ पर स्कूली वैन पलटी, 6 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर

लखनऊ। लखनऊ के शहीद पथ पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में 12 बच्चे मौजूद थे जिंसमें छह घायल हो गए हैं। दो बच्चों को पास के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना सुबह 8 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्कूली वैन में करीब 10-12 बच्चे बैठे थे। इस हादसे में करीब 6 बच्चे घायल हो गए हैं। जिमसें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो बच्चों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। जबकि 4 बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 बच्चों को हल्की-फुल्की खरोच आई है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि निजी स्कूल वैन बच्चों को उनके स्कूल ले जा रही थी। तभी अचानक वैन का अगला टायर फटने से वैन डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई है। वैन बच्चों को सीएमएस गोमतीनगर स्कूल लेकर जा रही थी।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया।

लखनऊ में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH