City NewsTop NewsUttar Pradesh

हिंदू नाम रखकर लड़कियों को फंसाते थे नौशाद और अमान, न्यूड तस्वीरें मांगते, फिर शुरू होता ब्लैकमेलिंग का सिलसिला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले पुलिस ने लव जिहाद के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। एक लड़के का नाम नौशाद है जबकि दूसरे का नाम अमान है। दोनों लड़के मुस्लिम समुदाय से हैं। पर इन दोनों ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग हिंदू नामों से 10 आईडी बना रखी थी। इन दोनों का शिकार हमेशा हिंदू लड़कियां होती थी। पहली ये प्यार भरी बातें करके हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते। फिर उनसे न्यूड तस्वीरें मांगते। यहां से शुरू होता ब्लैकमेलिंग का सिलसिला। ये लड़के उन लड़कियों से पैसे की डिमांड करते। पैसे न देने पर उन्हें उनकी न्यूड फोटोज को वायरल करने की धमकी देते।

विवाद की वजह से लोगों ने पकड़ा

पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। इलाके में फास्ट फूड की दुकान संचालित करने वाले युवक ने बताया कि उसकी दुकान पर दो लड़कियों और दो लड़कों के बीच विवाद चल रहा था। शक होने पर जब उसने नाम पूछा तो एक ने अपना नाम राहुल बताया। जब उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी खुलवाई तब उसका नाम नौशाद निकला। इसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस चौकी लाया गया, जबकि युवतियां वहां से चली गईं। इसके बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की दो एक ने अपना नाम नौशाद जबकि दूसरे ने अपना नाम अमान बताया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नौशाद और अमान ने हिंदू नामों से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थी। इसके अलावा इन दोनों के पास से 8 अलग-अलग नाम व पतों के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

लड़कियों को करते थे ब्लैकमेल

पूरे मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर दो लड़कों ने अपना नाम राहुल और सतीश बताया, जो कि विवाद कर रहे थे। जब उनसे गहनता से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना नाम नौशाद और अमान बताया। इन दोनों के पास से आठ आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इन दोनों आरोपियों ने हिंदू और मुस्लिम नामों से फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहे थे। दोनों के पास से लड़कियों की न्यूड वीडियो, फोटो और अश्लील चैट भी पुलिस को मिले हैं। यह अपना नाम छिपाकर लड़कियों को ब्लैकमेल कर वसूली करते थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH