लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी की लखीमपुर खीरी की रैली में कहा, 2017 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। देश कहां पहुंचना चाहिए था और कहां खड़ा है। यूपी की जनता ने कांग्रेस, सपा और बसपा की कई सरकारें देखी हैं, क्या उन सरकारों ने महिलाओं को सुरक्षा दी है। गरीबों और नौजवानों को कुछ दिया है।
पीएम मोदी ने कहा फेल लोगों को क्या दोबारा सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। जनता को सोचना होगा। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को जीत दी। अखिलेश के लिए खतरे की की घंटी तो उसी दिन बज गई थी। 2014 की तरह सपा का यूपी से सफाया होने जा रहा है।
कई दशकों में कांग्रेस, बसपा और सपा की सरकारें देखी
पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश सरकार ने केन्द्र सरकार से पैसा तो ले लिया और मेट्रो का उद्घाटन भी कर दिया लेकिन लखनऊ में मेट्रो चलती ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बदलाव लाने और विकास लाने का समय हमारे सामने है।
यूपी में अनेक दशकों में कांग्रेस का शासन देखा है, कई बार सपा और कई बार बीएसपी की सरकार देखी है। क्या इन लोगों ने आपका भला किया है, किसानों का भला किया है और महिलाओं को सुरक्षा दी है। हर कसौटी में ये फेल हुए है और क्या ऐसे लोगों को दोबारा परीक्षा देने का हक है क्या। 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी की जनता ने सारा हिसाब चुकता कर दिया था और सिर्फ कुनबे के कुछ लोग ही जीत पाए थे।
यूपी में महिलाओं-बेटियों पर हो रहा है जुल्म
पीएम मोदी ने कहा कि हम किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं लाते हैं मगर सपा सरकार उनका लाभ ही नहीं मिलने देती। जैसा हाल पहले बसपा सरकार का रहा था, सपा की सरकार उससे भी आगे चली गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ करने को तैयार ही नहीं है। यूपी में महिलाओं-बेटियों पर कितना जुल्म हो रहा है, जनता यह सच्चाई अच्छी तरह समझती है।
सपा सरकार में जनता को अपराध और अराजकता के सिवाया कुछ नहीं मिला है। लखीमपुर को चीनी का कटोरा कहा जाता है मगर यूपी सरकार ने यहां किसानों को उनका बकाया ही नहीं दिया। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के 14 दिन अंदर किसानों का पूरा बकाया भुगतान करा दिया जाएगा। छोटे किसानों का कर्ज माफ होगा।