Top NewsUttar Pradesh

11 मई को हांसी में रैली करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

हांसी। हांसी में मई महीने में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे और रैली के माध्यम से लोगों का धन्यवाद करेंगे। यह बात मंगलवार को हांसी के विधायक विनोद भयाना ने रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

हांसी को सीएम सैनी देंगे सौगातें: MLA

विधायक विनोद भयाना ने कहा कि पिछले काफी समय से हांसी की रैली को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही है। मगर मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण संभावना नहीं बन पा रही थी। मगर 11 मई को हांसी की अनाज मंडी में रैली निर्धारित की गई है। जिसमें 12:00 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।

विनोद भयाना ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन किसी भी शहर के लिए सौगातें लेकर आता है। ऐसे में हांसी के लोग भी मुख्यमंत्री से उम्मीद लगाए हुए हैं कि वह रैली के माध्यम से शहर वासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार लोगों से रूबरू होंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH