RegionalTop News

आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू जी का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी) के निधन पर बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है। उनका निधन न सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है, बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे। मुख्यमंत्री ने व्यथित मन से कहा कि उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी को अश्रुपूर्ण नमन।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH